सुने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी बसदेई पुलिस की गिरफ्त में, चोरी का सामान बरामद।

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर। चौकी बसदेई पुलिस ने सूने मकान में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    प्रार्थी श्यामलाल निवासी कुसमुसी नवापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 जुलाई 2026 को वह अपने परिवार सहित बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला तथा घर के अंदर रखे 3 हजार नगदी एवं घरेलू सामान चोरी होना पाया। शिकायत पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 497/2026 धारा 331(2), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
  विवेचना दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी दिनेश कुमार सोनवानी (32 वर्ष) एवं अंकित तिवारी (28 वर्ष) ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *