प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान: दलहन फसलों हेतु पंजीयन 31 मार्च तक

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर/ शासन द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है, इसके तहत खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंग, उड़द मूंगफली, सोयाबीन एवं रबी फसलों जैसे चना, मसूर, सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगा। योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।
कृषि विभाग की उपसंचालक सुश्री सम्पदा पैकरा ने बताया कि इस योजना के तहत अरहर का समर्थन मूल्य 08 हजार रूपए, सोयाबीन 05 हजार 328 रूपए, मूंग 08 हजार 768 रूपए, उड़द 07 हजार 800 रूपए, मूंगफली 07 हजार 263 रूपए, चना 05 हजार 650 रूपए, मसूर 06 हजार 700 रूपए और सरसों का 05 हजार 950 रूपए समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने हेतु किसान पंजीकरण पोर्टल में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *