सूरजपुर/18 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर के द्वारा जनपद पंचायत ओड़गी के सभा कक्ष में तहसीलदार एवं सीईओ जनपद की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिवों एवं सरपंचों को फौती नामांतरण, अविवादित बंटवारा तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन संबंधी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।
इसके पश्चात उन्होंने कुदरगढ़ क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

