‘‘राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0‘‘ 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान, कलेक्टर ने की स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/30 जनवरी 2026/ सरगुजा संभाग में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ‘राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0 अभियान‘ को गति देने के लिए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों में इस अभियान को तेजी से अपनाने पर जोर दिया।
राष्ट्रव्यापी अभियान 1 जनवरी से 31 मार्च तक संचालित:-
पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह राष्ट्रव्यापी अभियान 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। यह पहल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नेतृत्व में लागू की जा रही है।
राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0 का मुख्य उद्देश्य:-
‘राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0‘ भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत- घरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों तक पीएनजी कनेक्टिविटी का विस्तार करना है। परिवहन क्षेत्र में सीएनजी की आधारभूत संरचना को मजबूत करना करना है। साथ ही निष्क्रिय गैस कनेक्शनों को सक्रिय कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश में प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ाने के दृष्टिकोण को सशक्त समर्थन प्रदान करता है। साथ ही, यह भारत की वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन की प्रतिबद्धता तथा वर्ष 2030 तक जीडीपी की उत्सर्जन तीव्रता में 45 प्रतिशत कमी लाने के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप है।
कलेक्टर की नागरिकों से की अपील:-
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने नागरिकों से पारंपरिक ईंधनों के स्थान पर स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा विकल्प अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, ‘आइए, हम इस स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक किफायती ऊर्जा समाधान को अपनाएं। मिलकर हम सूरजपुर को प्रगति और स्थिरता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना सकते हैं।’ कलेक्टर ने आम नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा उद्योगों से पीएनजी एवं सीएनजी कनेक्शन लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया है। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा तेजी से संचालित किया जा रहा है।
अब तक लगभग 1500 घरेलू पीएनजी कनेक्शन विकसित किए जा चुके हैं। कलेक्टर महोदय ने शहरवासियों से अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘पीएनजी न केवल किफायती है, बल्कि इससे प्रदूषण में भी कमी आती है।‘‘ उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग करने का आह्वान किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *