कृष्णपुर में शा. उ. मा. विद्यालय ‘‘राष्ट्रीय बालिका दिवस‘‘ के अवसर पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/27 जनवरी 2026/ सुरजपुर जिले में शा. उ. मा. विद्यालय कृष्णपुर में बालिका दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ। जिसमें छात्राओं को उनके स्वास्थ्य-विशेष रूप से एनीमिया विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को एनीमिया के कारण, उसकी रोकथाम उचित पोषण आदि की जानकारी प्रदान की गई।
राष्ट्रीय बलिका दिवस के अवसर महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह और यूनिसेफ एवं एग्रिकोन फांउडेशन के जिला समन्वयक थी। हितेश निर्मलकर द्वारा जानकारी दी गई, जिसमें उन्होंने ‘‘स्वस्थ मन ही सफलता की कुंजी है‘‘ तथा ‘परीक्षा केवल मूल्यांकन है, जीवन नहीं‘ जैसे प्रेरणादायक संदेश दिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परीक्षा सत्र से पूर्व विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाना, पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, स्मरण शक्ति बढ़ाना तथा परीक्षा के समय तनाव और भय से मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करना है।
अन्य विद्यालय की छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान किशोर सशक्तिकरण, रूप नहीं गुण, पढ़ाई के कोने, गुड टच-वैड टच, बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1930 आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विद्यालय परिसर में प्राचार्य श्री श्रवण कुमार वरकडे, अन्य शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *