
सूरजपुर// प्री. मैट्रिक बालिका आश्रम ओडगी, प्री. मैट्रिक बालिका छात्रावास, बिहारपुर ओड़गी ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ – एग्रिकोन फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ अभियान द्वारा सभी छात्रावास एवं आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें बाल विवाह रोकथाम, किशोर सशक्तिकरण एवं लिंग आधारित हिंसा के विषयों से – बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, गुड टच बेड टच, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्प लाईन नंबर 181, साइबर सुरक्षा नम्बर 1930, जीवन कौशल, बाल संरक्षण, जैसे गंभीर मुद्दों पर जानकारी दी गई।
कन्या आश्रम ओड़गी (माध्यमिक शाला) ओढ़गी हॉस्टल वार्डन श्रीमती दयामनी बेक जी ने सभी बच्चों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किये, और जिला प्रशासन के इस जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा कर यूनिसेफ – एग्रिकोंन फाउंडेशन के कार्यक्रम का धन्यवाद किया और पुनः जागरूकता हेतु आने का निवेदन किया।
आज के कार्यक्रम में दोनों केंद्रों के कुल 147 बच्चों द्वारा अधिक उत्साह देखा गया जिसे जानकर वे कुछ सवाल पूछ गए, उनके सवालों का उत्तर हॉस्टल वार्डन और जागरूक करने गए यूनिसेफ से जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर एवं ब्लॉक समन्वयक कृष्ण गुर्जर द्वारा दिया गया। हॉस्टल वार्डन श्रीमती दयामनि बेक, श्रीमती पुष्पा पण्डो, श्रीमती अंजूषा टोपो का सहयोग रहा। अंत में सभी केंद्रों में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ हेतु शपथ ग्रहण दिलाया गया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

