सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Chattisgarh

सूरजपुर// राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के भाग (ए) अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछडा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु इच्छुक है। ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किया गया है। जिसकी प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित कर मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट में अपलोड की गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किये जाने वाले वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम विवरण विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।
अतः दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थी योजना नियम की कंडिका-01 अनुसार आवश्यक मूल अभिलेख सहित निर्धारित तिथि एवं समय में मुख्यालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल क्र-04 तृतीय तल में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि, समय एवं वांछित अभिलेखों का विशेष ध्यान रखा जाये। अनुपस्थित अभ्यर्थी एवं अपूर्ण अभिलेखों पर विचार नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि एवं समय उपरांत दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जायेगा और न हीं कोई अभ्यावेदन मान्य किया जायेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *