सूरजपुर// छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी 31 जनवरी तक कराना अनिवार्य किया गया है। ऐसे श्रमिक जिनका पंजीयन नवीनीकरण या ई-केवाईसी पूर्ण नहीं है, उन श्रमिकों का पंजीयन निष्क्रिय किया गया है। पंजीयन नवीनीकरण या ई-केवाईसी पूर्ण कराने उपरान्त ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस संबंध में श्रम पदाधिकारी जिला सूरजपुर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में श्रमिकों के पंजीयन, नवकरण एवं योजनाओं के आवेदन सरलता एवं सुगमतापूर्वक किये जाने हेतु सभी जनपद पंचायतों में श्रम संसाधन केन्द्र स्थापित किये गये हैं साथ ही विभागीय मोबाईल एप्प श्रमेव जयते के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर आवश्यक पत्राचार से सभी जनपदों के विभिन्न ग्राम पंचायतों को सूचना दिया जा सकता है।
विभागीय कर्मचारियों द्वारा मोबाईल रजिस्ट्रेशन कैम्प का भी आयोजन निरंतर किया जा रहा है। श्रमिकों द्वारा आयोजित शिविरों में भी पंजीयन एवं पंजीयन नवीनीकरण तथा योजना संबंधी आवेदन कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

