छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों में समय से पहले गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह आदेश सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। विभाग ने छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

