शेयर करेंसी में रकम लगाने पर रकम दो गुना होने का झांसा देकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाले 1 और आरोपी को चौकी रेवटी पुलिस ने किया गिरफ्तार।पूर्व में 2 आरोपी किए जा चुके है गिरफ्तार।

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर। दिनांक 27.02.23 को ग्राम गोवर्धनपुर निवासी सुनील पाण्डेय ने चौकी रेवटी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.23 की सुबह तीन व्यक्ति स्विफ्ट् डिजायर कार से उसके घर में आकर उससे छल पूर्वक प्रवंचना कर धोखा देकर 8 लाख 50 हजार रूपये लेकर भाग गये है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 35/2023 धारा 420, 120बी, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि दिनांक 17.02.2023 की सुबह प्रार्थी अपने किराना दुकान में बैठा था उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार से उसके दुकान के पास रूके थे किराना दुकान से सामान खरीदने के दौरान प्रार्थी का आरोपियों से बातचीत हुई थी तब उनमे से एक व्यक्ति अपना नाम आकाश बताते हुए बताया था कि वे लोग शेयर करेंसी का काम करते है जिसमे पैसा दोगुना हो जाता है आस पास के इलाकों में कई लोगों का पैसा दोगुना कर चुके है आप भी कुछ पैसा लगाकर देख लो आपका भी पैसा दोगुना हो जायेगा। प्रार्थी उन लोगों की बातों में आकर आरोपियों के कहने पर 10000 रूपये उन लोगों को दे दिया था आरोपियों के द्वारा बोला गया कि कल तक आपका पैसा दोगुना हो जायेगा कहकर पैसा लेकर चले गए, दिनांक 18.02.2023 की सुबह प्रार्थी को फोन कर कहा गया कि तुम्हारा पैसा दोगुना हो गया है उसे ले लो तब प्रार्थी लालच में आकर आरोपियों से 20 हजार रूपये प्राप्त किया।
आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को प्रवंचना में डालकर कि इससे भी अधिक पैसे शेयर करेंसी में लगा सकते है 10,00,000 रूपये तक लगाने पर 2 से 4 दिन में रूपया दोगुना हो जायेगा आपके पास जब भी पैसा हो जायेगा तब फोन कर बताना, इसके बाद लगातार कई दिनों तक प्रार्थी से फोन पर बात करके विश्वास में लेकर कि शेयर ठीक चल रहा है आप 10 लाख रूपये की व्यवस्था कर लो आपका पैसा दो गुना हो जायेगा। प्रार्थी आरोपियों की बातों में आकर 8 लाख 50 हजार रूपये की व्यवस्था कर आरोपियों को पैसा की व्यवस्था होने की जानकारी दिया।
दिनांक 27.02.2023 की सुबह आरोपीगण प्रार्थी की दुकान पर आए और 8 लाख 50 हजार रूपये लेकर रकम का मिलान किए और प्रार्थी को एक खाखी कलर के प्लास्टिक का बंद पैकेट दिये और बोले कि इसमें 17 लाख रूपये है इसे तुम रख लो हम लोग बाद में आयेंगे तो इसमें से 3 लाख रूपये तुम हम लोगों को दे देना अभी इस पैकेट को मत खोलना हमारे सामने रूपयों का मिलान करना, प्रार्थी आरोपीगणों के विश्वास में आकर पैकेट को घर में रख लिया और आरोपीगणों के वापस नहीं आने पर उनके मोबाईल फोन पर फोन किया तो मोबाईल स्विच ऑफ आ रहा था तब प्रार्थी द्वारा दिये गये पैकेट को खोलकर देखा गया तो उसमें सादे कागज का नोट के साईज का गड्डी बनाकर खाखी कलर के पेपर से पैकेट बनाकर पैक किया गया था तब प्रार्थी को धोखे से ठग लिए जाने का पता चला।
विवेचना दौरान पुलिस ने नई तकनीक की मदद ली और पाया कि आरोपियों के द्वारा जिस मोबाईल नंबर का उपयोग किया गया है वह जिला चंदौली उत्तरप्रदेश निवासी का है जिसके बाद उससे पूछताछ करने पर वह उसने बताया कि करीब तीन माह पहले वाराणसी के नगवा में स्थित राज कम्युनिकेशन मोबाईल की दुकान पर जाकर मोबाईल दुकान संचालक अमरेश मिश्रा को अपना आधार कार्ड देकर अपने नाम का एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड लेने गया था तब दुकानदार अमरेश के द्वारा इसे कहा गया कि प्रथम बार में तुम्हारा फोटो और आधार कार्ड जो मोबाईल से लिया था वह फेल हो गया है दुबारा से तुम्हारा फोटो और आधार कार्ड का फोटो लेना पड़ेगा कहकर धोखे से उसका दो बार फोटो और आधार कार्ड का फोटो लिया था और उस व्यक्ति को आरोपी अमरेश मिश्रा के द्वारा मोबाईल नम्बर चालू कर उसी समय दे दिया गया था जबकि उसी दिन उसी व्यक्ति के आधार कार्ड एवं फोटो पर दूसरा मोबाईल नम्बर चालू कर दुकानदार के द्वारा उक्त मोबाईल नम्बर के सिम कॉड को अपने पास रख लिया गया था जिसकी जानकारी उस व्यक्ति को नहीं थी आरोपी अमरेश मिश्रा उक्त मोबाईल नम्बर को बाद में आपराधिक षणयंत्र के तहत यह जानते हुए कि उक्त सिम कार्ड का उपयोग आपराधिक कृत्य के लिए किया जायेगा राजेश सिंह पिता शिवदुलार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी भगवानपुर, थाना लंका वाराणसी उत्तरप्रदेश को 15 सौ रूपये में दे दिया था उक्त सिम को आरोपी राजेश सिंह के द्वारा लेकर अपने 2 अन्य साथियों के सांथ मिलकर एक अपराधिक षड़यंत्र तैयार कर उक्त मोबाईल नंबर से फोन कर प्रार्थी सुनील पाण्डेय से 8 लाख 50 हजार रूपये की ठगी कर घटना के बाद उक्त सीम कार्ड व घटना में इस्तेमाल किये गये मोबाईल को तोड़कर फेंक दिया गया था।
पूर्व में मामले के आरोपी अमरेश मिश्रा पिता मदन मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी राम लाज के पास सिरगोवर्धनपुर, वाराणसी उत्तरप्रदेश एवं राजेश सिंह पिता शिवदुलार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी भगवानपुर, थाना लंका, बीएचयू वाराणसी उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार जप्त किया गया था। मामले में आरोपी 2 आरोपी फरार थे जिनकी पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने तथा साईबर सेल की मदद लेने के निर्देश चौकी प्रभारी रेवटी संतोष सिंह को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में चौकी रेवटी पुलिस के द्वारा विवेचना की गई, इसी बीच आरोपी शाहजाद को कैमूर बिहार में होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम विधिवत् बिहार के लिए रवाना हुई और कैमूर बिहार में दबिश देकर आरोपी शाहजाद अंसारी पिता स्व. युसुफ अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी शाही सराय, थाना कुदरा, जिला कैमूर बिहार को पकड़कर लाया गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदाद को अंजाम देना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के फरार 1 अन्य आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां चौकी प्रभारी रेवटी संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक मनरूप पैंकरा व अशोक राजवाड़े सक्रिय रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *