
सूरजपुर/ संविधान दिवस के अवसर पर भटगांव तहसील में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को भटगांव तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत एसआईआर में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी तहसीलदार भटगांव द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

