राष्ट्रीय एकता दिवस पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय बतरा में हुआ आयोजित: एकता , अखंडता व भाईचारे का दिया गया संदेश

Chattisgarh News Surajpur

प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।सरदार पटेल, जिन्हें “भारत के लौह पुरुष” के रूप में याद किया जाता है, ने स्वतंत्रता के बाद भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर ग्राम बतरा में स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में
शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई। यह आयोजन विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
करंजी चौकी प्रभारी संतोष सिंह की अध्यक्षता में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी विद्यालय के खेल मैदान से प्रारंभ होकर गांव तक गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें, भारत माता की जय, राष्ट्रीय एकता दिवस अमर रहे नारे लगाए जा रहे थे।
चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने भारत की रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया था। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर कमलेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि
यह दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो देश के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे और भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे. यह दिन नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता, और सद्भाव को बढ़ावा देने का काम करता है, जो पटेल के एकजुट भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है.
यह आयोजन पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत विभाग के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य समाज में एकता, सौहार्द और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में करंजी चौकी प्रभारी संतोष सिंह व उनकी टीम, बतरा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर कमलेश सिंह व उनकी टीम, पंचायत विभाग से बतरा ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद सिंह आर्मो व अन्य पंचायत प्रतिनिधि तथा शिक्षा विभाग से पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय बतरा के प्राचार्य व समस्त शिक्षक -कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *