दहेज प्रताड़ना से तंग नव विवाहिता ने दी जान, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी पति सलाखों के पीछे

Ambikapur

हिमांशु दास (वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ न्यूज)

अंबिकापुर।थाना मणिपुर अंतर्गत एक नवविवाहिता द्वारा दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सूचक अक्षय कुमार पासी, निवासी जिला अस्पताल के पीछे भट्ठापारा, ने 19 मार्च 2025 को थाना मणिपुर में सूचना दी कि उसकी पत्नी रोशनी पासी (उम्र 19 वर्ष), निवासी गढ़वा, झारखंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका हाल ही में होली मनाकर अपने मायके से लौटकर ससुराल आई थी। घटना के दिन पति अक्षय के काम पर जाने के थोड़ी देर बाद जब वह घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर उसने पत्नी को छत के पाइप से फांसी पर लटका पाया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना मणिपुर पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 10/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के कथन में यह बात सामने आई कि विवाह (दिनांक 02 दिसंबर 2024) के पश्चात् से ही मृतिका को उसके पति अक्षय कुमार द्वारा ₹3,00,000 नकद व चार पहिया वाहन की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मानसिक व भावनात्मक दबाव में आकर मृतिका ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/25 धारा 80(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान आरोपी अक्षय कुमार पासी (उम्र 26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात् आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह के निर्देशन में एएसआई अनिल पांडे, धीरज गुप्ता, प्रधान आरक्षक महेश्वर शरण सिंह, सतीश सिंह, आरक्षक अनिल सिंह, कुश सोनी, अतुल शर्मा तथा इम्तियाज अली की सक्रिय भूमिका रही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *