कंदरई— हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कंदरई स्थित प्राचीन सिद्धि बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूजा-पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र के संत-महात्माओं द्वारा हनुमान जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रवचन भी दिए गए। आयोजन में ग्रामवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मंदिर समिति द्वारा व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

