राशनकार्डाे में दर्ज सभी सदस्य 30 सितंबर 2025 तक ई-केवायसी पूर्ण करावें

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर 23 सितंबर 2025/ संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण नवा रायपुर के द्वारा समस्त कलेक्टरों को पत्र जारी कर सभी राशन कार्डधारियों व सदस्यों के KYC   30 सितंबर, 2025 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड ¼One Nation One Rationcard½ योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 246938 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डो में 795503 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 686767 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो गया है। 108736 सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। सभी उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से भी ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है। राशनकार्डाे में पंजीकृत सभी जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 सितंबर, 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *