प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन , परोसी गयी खीर,पुड़ी,सब्जी

Chattisgarh Surajpur

महेश कुमार ठाकुर (ब्यूरो चीफ/vocg.24…)

सूरजपुर/रामनगर/vocg.24…/आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी का संकुल केंद्र रामनगर के शासकीय प्राथमिक शाला अहिरापारा रामनगर में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। जिनके जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। न्योता भोज का आयोजन श्री बाबूलाल यादव के द्वारा आयोजित किया गया। इस न्योता भोज कार्यक्रम में डॉ सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप प्रजापति, जन शिक्षक विजेंद्र लाल जायसवाल, प्रधान पाठक कृष्णा लाल ठाकुर , सहायक शिक्षक श्री संतोष कुमार गुप्ता,विजय यादव, बबलू यादव,पप्पूलू यादव, रामजतन यादव, कमला यादव, जवाहर यादव, शंकरयादव, तथा शाला के समस्त बच्चों एवं मध्यान भोजन सहायिका उपस्थित रही।

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर न्योता भोजन का आयोजन संकुल केंद्र रामनगर के शासकीय प्राथमिक शाला अहिरापारा में आयोजित किया | इस भोज के जरिए स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ ही कई विशेष व्यंजन उनके थाली में परोसे गयें |

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रायपुर छ.ग के राज्य सचिव के वक्तव्य में केन्द्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत राज्य के सभी स्कूल अवधि में बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य में ’न्यौता भोजन’ के नाम से लागू किया गया है। न्यौता भोजन की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों, अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह एवं राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने इस योजना की अच्छी पैकेजिंग की है। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने इसका नाम न्यौता भोज रखा। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर जशपुर जिले में इस योजना का आगाज किया। इस योजना में अपनी हिस्सेदारी के लिए लोगों में होड़ मच गई है। प्रदेश भर से खबरें आ रही, कि किस तरह न्यौता भोज हिट हो रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्णा लाल ठाकुर ने न्योता भोज की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पोषण के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि करने में मदद करेगा। न्यौता भोजन से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित होगी। सभी समुदाय, वर्ग के बच्चों में समानता की भावना पैदा होगी, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करने में मदद करेगा, स्कूल और स्थानीय समुदाय के मध्य आपसी तालमेल के विकास में सहायक होगा। इस अभिनव पहल से सरकार की योजनाओं में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने की दृष्टि से ‘न्यौता भोजन’ एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा साथ ही आपसी सद्भाव, सहयोग व स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी।
इस न्योता भोज में सहित समस्त कर्मचारियों ने न्योता भोज का स्वाद लिया तथा अंत में बच्चों को आशीष प्रदान किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *