सूरजपुर – सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के निर्देशन पर एवं नगर पुलिस अधीक्षक एसएस पैकरा के मार्गदर्शन, चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह के नेतृत्व में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से गुरुवार को करंजी चौकी में शांति समिति बैठक की आयोजन की गई। बैठक मैं क्षेत्र मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित हुए बैठक की शुरुआत में करंजी चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए बकरीद के महत्व को बताते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।
उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़े, सहयोग से ही पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो पाएगा। किसी भी प्रकार की अपवाह पर ध्यान ना दें ऐसी गतिविधियों से बचें जो आपस में तनाव उत्पन्न कर सकती है। पारस्परिक सौहार्द बनाते हुए बकरीद खुशी के साथ मनाने में भागीदारी सुनिश्चित करनी है। पुलिस उस दिन नमाज के दौरान मस्जिद ईदगाह के आसपास तैनात किया जाएगा। पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले या सार्वजनिक स्थान पर न की जाए। यह कार्य बंद जगह पर ही किया जाए। कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए। इसके लिए सुरक्षित जगह पर गड्ढा खोदकर उन्हें दफनाया जाए। इस दौरान कई लोगों ने बकरीद के दौरान आपसी सौहार्द बनाने पर बल दिया। पर्व के दौरान पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग एवं करंजी चौकी के स्टाफ गण उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

