सोहागपुर में 25 लाख की लागत से बने नव-निर्मित शिव मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

Chattisgarh News Surajpur

महेश कुमार ठाकुर ब्योरो चीफ

(VOC.24)

सोहागपुर –
विकासखंड सूरजपुर के सोहागपुर गांव में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की विधिवत प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन पूरे हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग, भगवान भोलेनाथ तथा गणेश एवं कार्तिक की प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया गया।
मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा 24 घंटे का अखंड श्री हरि कीर्तन कराया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। पूरा गांव भक्ति रस में डूबा नजर आया।
तीन दिवसीय महाभंडारा और वैदिक अनुष्ठान
पूजन एवं अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान तीन दिनों तक महाभंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्यों एवं पुजारियों ने मुख्य यजमान सह आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसिंगार ठाकुर के हाथों जलयात्रा, शिव अधिवास, वेदी पूजन, अखंड हरिकीर्तन संकल्प पूजा, हवन तथा अन्य सभी विधि-विधान पूर्ण कराए। मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा की सभी रस्में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
सामूहिक सहयोग से बना भव्य मंदिर
मंदिर निर्माण में रेड नदी की रेत की अहम भूमिका रही। दान के रूप में मंदिर निर्माण हेतु समर्पित किया गया। ग्रामीणों के सहयोग और दान से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इस भव्य शिव मंदिर का निर्माण संभव हो सका।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसिंगार ठाकुर, सचिव निलेश राजवाड़े, सरपंच लोचन सिंह एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नव-निर्मित मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और शिव भक्तों में विशेष उत्साह एवं आनंद देखने को मिला।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *