कलेक्ट्रेट 11 ने पुलिस 11 को हराया, महिला वर्ग में भी कलेक्ट्रेट टीम विजयीखेल दिवस के अवसर क्रिकेट मैच का किया गया आयोजनसूरजपुर 30 अगस्त 2025// जिले में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर क्रिकेट मैचों का आयोजन पुलिस ग्राउंड पर्री में किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट 11, पुलिस 11 एवं राजस्व 11 की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच 10-10 ओवर का कलेक्ट्रेट 11 और पुलिस 11 के बीच खेला गया। इस मैच में कलेक्ट्रेट 11 ने कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शानदार प्रदर्शन से निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए। जवाब में पुलिस 11 की टीम 70 रन ही बना सकी और कलेक्ट्रेट 11 ने मुकाबला जीत लिया।

Surajpur

दूसरा मैच राजस्व 11 और पुलिस 11 के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्व 11 ने 72 रन बनाए, जिसके जवाब में पुलिस 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 83 रन बनाए और यह मैच अपने नाम किया।

महिला वर्ग में भी कलेक्ट्रेट 11 और पुलिस 11 के बीच 5-5 ओवर का मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कलेक्ट्रेट 11 ने 18 रन बनाए, जिसके जवाब में पुलिस 11 की टीम 15 रन ही बना पाई। इस प्रकार महिला वर्ग में भी कलेक्ट्रेट 11 की जीत हुई।

उल्लेखनीय है कि मेजर ध्यानचंद की स्मृति में जिले भर में खेल गतिविधियों का आयोजन 29 अगस्त से ही किया जा रहा है। आज बैडमिंटन, कबड्डी सहित कई अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *