लॉ एंड ऑर्डर, सप्ताहिक राजस्व समीक्षा व सड़क सुरक्षा की बैठक संपन्न

Surajpur Uncategorized

सूरजपुर/12 अगस्त 2025/   आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में क्रमवार लॉ एंड ऑर्डर, सप्ताहिक राजस्व समीक्षा व सड़क सुरक्षा विषय पर बैठक ली गई।
      कलेक्टर ने अनुविभागवार लॉ एंड आर्डर की समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को लॉ एंड आर्डर की समस्या निर्मित करने वाले विवादों के कारणों का पता कर समस्याओं का तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मामलों में कड़ी नजर रखकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
        इसके पश्चात राजस्व अधिकारियों की साप्ताहिक राजस्व समीक्षा की गई।
जिओ रेफ्रेंसिंग तकनीक के माध्यम से इस वर्ष से डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाना है, फसल सर्वेक्षण तैयारी को लेकर कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा राजस्व अधिकारियों से जानकारी ली गई एवं इसके सफल क्रियान्वयन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। उन्होंने उपस्थित संबंधितों से फसलों की प्रविष्टि, सर्वेक्षणकर्ताओं के चयन और सर्वेक्षण दल के प्रशिक्षण पर जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षकों को सर्वेक्षण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिये।
        डिजिटल सर्वे की जानकारी एग्री स्टैक पोर्टल में ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। एग्री स्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन होने के बाद उन्हें एक फार्मर आईडी दी जायेगी । इस पोर्टल में किसानों द्वारा लगाई गई फसल की  जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही पोर्टल के जरिए किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। इसके साथ ही राजस्व संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
  अंत में बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    बैठक में अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *