सूरजपुर, 16 अक्टूबर 2026। जिले में ग्राम पंचायत सचिवों के नवीन सृजित 10 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला पंचायत द्वारा इसके लिए जिला सूरजपुर के स्थायी निवासियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक किया जा सकेगा।
शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता –
पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा जिला सूरजपुर का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन सूरजपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट surajpur.gov.in पर ही किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिले की वेबसाइट, जिला रोजगार कार्यालय तथा समस्त जनपद पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

