*पीएमश्री आत्मानंद बना प्रोत्साहन कप का चैंपियन

Surajpur

सूरजपुर* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक एकता स्टेडियम विश्रामपुर में न्यू टैलेंट प्रोत्साहन का फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर और पीएम श्री जयनगर के बीच खेला गया।रोमांचक और कड़े मुकाबले में दोनों टीमें फुल टाइम पर 0 -0 पर रहीं।

इसके बाद ट्राई ब्रेकर में पीएमश्री जयनगर 4-1 से विजयी रही। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच पीएम श्री जयनगर के अंकित के नाम गया ।वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीपक पीएम श्री जयनगर बने। बेस्ट डिफेंडर अथर्व यादव डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर, बेस्ट गोलकीपर अतुल डीएवी बिश्रामपुर ,बेस्ट स्कोरर अंकित पीएम श्री जयनगर, और बेस्ट डिसिप्लिन टीम का अवार्ड हायर सेकेंडरी स्कूल बतरा को दिया गया l

प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि एसईसीएल बिश्रामपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ संजय सिंह तथा मैच की अध्यक्षता संत सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा सूरजपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत शिवनंदनपुर के अध्यक्ष रितेश जायसवाल, जिला सूरजपुर फुटबॉल संघ के सचिव राम बहादुर लामा, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल विद्रोही ,पत्रकार विनय पांडे , पत्रकार राजेन्द्र पासवान,जय प्रकाश ,नगर पंचायत बिश्रामपुर के उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान पूर्व सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी धनवीर खेड़ा, समाजसेवी सूरजपुर के नरसिंह नारायण सिंह , मिथिलेश जयसवाल पत्रकार, उग्रसेन प्रसाद केसरी, वॉलीबॉल के प्रतिष्ठित एवं सीनियर खिलाड़ी पंकज गर्ग , डॉ बी.एन. सिंह ,चरणजीत सिंह, चंद्र यादव, सुनील सिन्हा सीएमओ शिवनंदनपुर, संजय भाई लाल ,मयंक गोयल, ऋषि जैन, नवनीत सिंह एल्डरमैन आनंद सिंह, तपन, रोमी, मोंटी, आशीष सिंह, विशेष रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आयोजक राजेश जैन और उनकी सुपुत्री भूमि जैन ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। फुटबॉल में संतोष ट्रॉफी खेलने वाले संजय भाई लाल और वॉलीबॉल में पब्लिक सेक्टर में कांस्य पदक व कोल ऑल इंडिया टीम के कप्तान बनने वाले पंकज गर्ग जी को लाइफटाइम खेल रत्न से नवाजा गया।लगभग 10 हजार से अधिक दर्शक इस मैच स्टेडियम में बैठकर लुफ्त उठाया। कमेंट्री की भूमिका में प्रकाश कुर्रे और छोटू प्रसाद सिंह मैच की ताजा खबर लोगों तक प्रसारित करते नजर आए ।वहीं निर्णायक की भूमिका मे अनसेलम कुजूर, सज्जू ,प्रियांशु एक्का, निशांत एक्वा, पियूष, शांतनु, अभय कुमार, रोहित रावत, अंकुश कुमार मुख्य रूप से सकिय रहे। फाइनल मुकाबले के पहले कार्मेल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम बिश्रामपुर और हायर सेकेंडरी स्कूल बतरा के बीच तीसरी स्थान के लिए मैच खेला गया l जिसमें पूरे समय तक दोनों टीम एक-एक के बराबर रही।ट्राई बेकर में कार्मेल कान्वेंट बिश्रामपुर 5 -3 से विजयी रही। आयोजन समिति के प्रमुख एवं जैन स्पोर्ट्स के संचालक राजेश जैन जो कि जिला सूरजपुर डयूज बाल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी हैं, इनके द्वारा इस सफल आयोजन को देखते हुए सभी मंचासीन अतिथि दर्शक सभी ने बच्चों के शानदार आयोजन पर बधाई देते हुए और नशे से दूरी रहकर अपनी प्रतिभाओं को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *