डीडीआरएफ टीम ने सलका डेडरी के पास रेड नदी में झाड़ियों में फंसी लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला

Surajpur

सूरजपुर – जिला सूरजपुर रेंड नदी में सलका डेडरी के पास एक लड़की के बीच नदी में झाड़ियों के बीच फंसे होने की सूचना प्राप्त होते ही नगर सेना की DDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। जहां टीम द्वारा प्रयास कर बीच नदी से लड़की को जीवित सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाल लिया गया। लड़की नदी में कही और से बहते हुए आकर झाड़ियों में फंस गई थी । जहां नदी में बहाव तेज होने से महिला के बहने का खतरा बना हुआ था । टीम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए कड़ी में मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। लड़की से पूछने पर लड़की अपना नाम कलेश्वरी बता रही है। अपने पिता का नाम विफल देवांगन गोपालपुर बता रही है।
जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता, बृज बिहारी, तुलेश्वर, शिव प्रताप मार्को, अजीत,, होलसेल सक्रिय रहे। जिनके प्रयासों से लड़की को जीवित सुरक्षित बाहर निकल गया। जो DDRF टीम का सराहनीय कार्य रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *