
सूरजपुर/vocg.24/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में आज उपस्थित किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया एवं बच्चियों तथा महिलाओं की सूरक्षा से संबंधित कानूनो जैसे कन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट-गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैगिंग उत्पीडन अधिनियम 2013 की जानकारी उनको दी गई साथ में समाज में लोगों की लिंग भेद वाली सोच को समाप्त करने तथा लड़की जन्म पर खुशी मनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने हेतु शपथ भी दिलाया गया साथ में ब्रोसर का वितरण कर उन्हे अपनी सूरक्षा व समाज में पीड़ित बच्चियों व महिलाओं की सूरक्षा के लिए पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। सखी वन स्टॉप सेन्टर से संबंधित सभी जानकारियां दी गई एवं टॉल फ्री नम्बर 181, 1098, 112 में काल कर किसी भी पीड़ित महिला की शिकायत की जा सकती है। जिससे समय पर उस पीड़ित महिला की सहायता हो सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

