सूरजपुर/07 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणजन अपनी छोटी-छोटी समस्याओं जैसे नामांतरण, सीमांकन, फौती/बंटवारा, मजदूरी, भुगतान एवं राशन संबंधी समस्याएं आदि को लेकर जिला कार्यालय में उपस्थित होते हैं। जिससे अनावश्यक रूप से उनके समय एवं धन की हानि होती है ।
इस कारण ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं निराकरण हेतु अनुभाग स्तर पर माह के प्रत्येक सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय में अनुभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ, जनदर्शन कार्यक्रम का अयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके निकटतम स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उप्लब्ध करना है। अनुभाग स्तर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण एवं प्राप्त आवेदनों की पंजी अनुभाग स्तर पर ही संधारित करना सुनिश्चित की जायेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

