योजना न केवल बिजली बिल से मुक्ति दिलाई, बल्कि पर्यावरण के लिए भी योगदान बढ़ाया
सूरजपुर/VOCG.24…/ भारत सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत श्री रवींद्र सिंह ने अपने आवास की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करवाया। उन्होंने इस योजना के लिए राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिस्कॉम द्वारा पंजीकृत वेंडर ने सोलर यूनिट स्थापित की।उनकी दैनिक बिजली खपत 12–13 यूनिट है, जबकि सोलर यूनिट प्रतिदिन 17–19 यूनिट बिजली का उत्पादन करती है।अब उनका बिजली बिल शून्य नहीं, बल्कि ऋणात्मक (माइनस) हो गया है।वह अतिरिक्त उत्पादन को ग्रिड में भेज कर ऊर्जा क्रेडिट भी प्राप्त कर रहे हैं।रवींद्र सिंह का संदेश:पीएम सूर्य घर योजना ने हमें न केवल बिजली बिल से मुक्ति दिलाई, बल्कि पर्यावरण के लिए भी हमारा योगदान बढ़ाया है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इस योजना का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बनें l
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

