दीपावली पर्व पर पटाखा बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस हेतु आवेदन 15 सितम्बर से 06 अक्टूबर तक आमंत्रित

सूरजपुर/10 सितम्बर 2025/ सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दीपावली पर्व के अवसर पर पटाखा विक्रय हेतु अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र / च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 06 अक्टूबर तक जमा कर सकेंगे।

Read More

पीएम आवास निर्माण में मिस्त्री के अभाव को दूर करने, जिले में 35 मेसन प्रशिक्षणार्थियों का दूसरा बैच हुआ प्रारम्भ

-सेंट्रल बैंक आरसेटी अंबिकापुर के माध्यम से दिया जा रहा है प्रशिक्षण सूरजपुर/09 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में जिले में स्वीकृति प्राप्त समस्त आवासों को पूर्ण करने के लिए लगातार हर संभव प्रयास किए जा रहे है। दौरों के माध्यम से […]

Read More

भारत स्काउट एवं गाइड्स रामानुजनगर के 05 स्थलों पर द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का किया गया शुभारंभ

सूरजपुर/09 सितम्बर 2025/ भारत स्काउट एवं गाइड्स विकासखंड रामानुजनगर के अंतर्गत आज से 5 स्थलों पर द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिविर संचालक, स्काउट-गाइड मास्टर, प्राचार्य तथा संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में प्रशिक्षुओं को द्वितीय सोपान की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बताया गया कि स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व […]

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने धरसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया

बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, स्वच्छता व्यवस्था और सेवाओं की ली जानकारी सूरजपुर , 09 सितम्बर 2025/महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी पहुंचीं। उन्होंने यहां आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने केंद्र में बच्चों को प्रदत्त […]

Read More

कृषि स्नातक संघ ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर खोला मोर्चा

आज से काली पट्टी लगाकर कर रहे हैं कार्य 15 को मुख्यमंत्री युवा कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर करेंगे प्रदर्शनछत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अपनी 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ कृषि विभाग के कृषि अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है वह 8 और […]

Read More

जिले के रामानुजनगर से दो शिक्षकों का राज्यपाल पुरस्कार 2025-26 हेतु चयनित

रामानुजनगर – शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाजसेवा की निरंतर गतिविधियों के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के व्याख्याता गोपाल सिंह और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पतरापाली के समर्पित शिक्षक योगेश कुमार साहू का चयन वर्ष 2025-26 के राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार हेतु किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षक दिवस (5 […]

Read More

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

सूरजपुर, 06 सितंबर 2025// कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले की उपस्थिति में आज जिला पंचायत सभाकक्ष सूरजपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका […]

Read More

खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया के तहत मंगल भवन में कबड्डी खेल का किया गया आयोजन

सूरजपुर/ 30 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया के तहत कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन, का आयोजन किया गया। सभी खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। कबड्डी खेल मंगल भवन में कराया गया, कबड्डी […]

Read More

व्यापक जन जागरूकता से ही सड़क सुरक्षा के मानको को अपनाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है -एस जयवर्धन ————————————-सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा का विषय पर जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियो को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापक जन जागरूकता से ही सड़क सुरक्षा के मानको को अपनाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है उन्होंने भावी पीढ़ी को इस संबंध में विविध विदुओ पर अपनी बात रखते हुए बच्चों को मोटिवेट किया और कहा कि जब हम मानको को ध्यान में रखकर कोई कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे,कलेक्टर ने सभी विजेता टीमों एव सभी प्रतिभागियो को अपनी शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ,प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि अब शासन प्रशासन के साथ सभी वर्गों के लोग सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक हो रहे है जिससे निश्चित रूप से लोग अपने कर्तव्यों को समझेंगे,सभी प्प्रतिभागियो को पुलिस अधीक्षक ने अपनी शुभकामनाएं दी ,इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि देवपाल सिंह पैकरा ने कहा कि आज जरूरत है सभी को संभलकर चलने की ,नियमों का पालन करे आगे बढ़ते रहे जिला स्तरीय वाद-विवाद 30 अगस्त को जिला पंचायत मीटिंग हाल में आयोजित किया गया है जिसमें जिले के विकासखण्ड स्तर पर प्रथम,द्वितीय एव तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी एव दल के 70 स्कूली छात्र छात्राए शामिल हुवे संबंधित प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नियत समय में किया जा रहा है राज्य स्तर पर गृह विभाग,स्कूल शिक्षा विभाग,राज्य लिटरेसी मिशन प्राधिकरण,समग्र शिक्षा के द्वारा बच्चों में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जन जन में जागरूकता लाने के लिए १५ अगस्त को स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था जिसमे जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी /दल को 7000 रुपये,द्वितीय प्रतिभागी/दल को 5000 रुपये एव तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 3000 रुपये एव 5 प्रतिभागी दलों को 2000 -2000 रुपये देकर कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक,अध्यक्ष जिला पंचायत,सीईओ जिला पंचायत द्वारा पुरस्कृत किया गया प्रतियोगिता में स्वागत उद्बोधनजिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा ने दिया उपस्थित अतिथियो को डीईओ अजय मिश्रा एव जिला परियोजना अधिकारी डॉ मोहन साहू ने पुष्प गुच्छ एव स्मृति चिन्ह भेट किया गया , वाद विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियो का डिबेट को अतिथियो ने सराहा ,आभार प्रदर्शन करते हुवे सीईओ जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले जी ने कहा की इस भीड़ भाड़ स्थानों पर हम सभी को सड़क सुरक्षा मानको को अपनाकर ही आगे बढ़ सकते है प्रतियोगिता के समापन अवसर जिला यातायात प्रभारी सूरजपुर,टी आई विमलेश दुबे ,डीईओ अजय कुमार मिश्र जिला परियोजना अधिकारी डॉ मोहन साहू निर्णायकों में नसीम अली अंसारी,डॉ राकेश गौतम,रीता गिरी,श्रीमती बृजबाला साहू ,शशिकांत मिश्रा ,शरमन ,बीपीओ राकेश मोहन मिश्रा,जयराम ,रविनाथ तिवारी ,श्री जायसवाल,दिनेश देवांगन,महमूद अंसारी ,विनेश यादव,पुनीता रजवाड़े,सहित जला एव विकासखंडों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे इस संबंध में डॉ मोहन साहू ने बताया कि जिलास्तर पर प्रथम ,द्वितीय एव तृतीय दल को संभाग स्तर पर शामिल होंगे

Read More

कलेक्ट्रेट 11 ने पुलिस 11 को हराया, महिला वर्ग में भी कलेक्ट्रेट टीम विजयीखेल दिवस के अवसर क्रिकेट मैच का किया गया आयोजनसूरजपुर 30 अगस्त 2025// जिले में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर क्रिकेट मैचों का आयोजन पुलिस ग्राउंड पर्री में किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट 11, पुलिस 11 एवं राजस्व 11 की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच 10-10 ओवर का कलेक्ट्रेट 11 और पुलिस 11 के बीच खेला गया। इस मैच में कलेक्ट्रेट 11 ने कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शानदार प्रदर्शन से निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए। जवाब में पुलिस 11 की टीम 70 रन ही बना सकी और कलेक्ट्रेट 11 ने मुकाबला जीत लिया।

दूसरा मैच राजस्व 11 और पुलिस 11 के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्व 11 ने 72 रन बनाए, जिसके जवाब में पुलिस 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 83 रन बनाए और यह मैच अपने नाम किया। महिला वर्ग में भी कलेक्ट्रेट 11 और पुलिस 11 के बीच 5-5 ओवर का मैच खेला […]

Read More