छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की हुई शुरुआत

Chattisgarh News Surajpur

-कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के साथ ली बैठक

– विशेष गहन पुनरीक्षण पर प्रेस वार्ता लेकर दी पूरे शेड्यूल की जानकारी

सूरजपुर/30 अक्टूबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इसी सिलसिले में, जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने सूरजपुर जिले में कार्यक्रम के संचालन के बारे में राजनीतिक दलों की बैठक ली तथा प्रेस वार्ता लेकर विस्तार से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में संबंधितों को जानकारी दी। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र पाटले, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगन्नाथ वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  
           कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जो घोषणा की है वो 6 चरण में पूरा किया जाएगा। जिसमें मुद्रण/प्रशिक्षण कार्य दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से 03 नवंबर 2025 तक चलेगा। इसके पश्चात घर-घर जाकर सत्यापन कार्य 04 नवंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक चलेगा। जिसके बाद मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 09 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। दावे और आपत्ति की प्रस्तुत करने की अवधि 09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। पांचवें चरण में सुनवाई और सत्यापन 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 07 फरवरी 2026 को होगा।
       कलेक्टर ने बताया कि बी.एल.ओ, (बूथ स्तरीय अधिकारी) नए मतदाता को शामिल करने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र एकत्र करेंगे और मिलान/लिंकिंग (आधार से जोड़ना) में सहायता करेंगे। मतदाता को ई.एफ. (इलेक्टोरल फार्म) भरने में मदद करेंगे उसे एकत्र करेंगे और ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. को जमा करेंगे। प्रत्येक मतदाता के घर का कम से कम 3 बार दौरा करेंगे। मतदाता, विशेषकर शहरी मतदाता/अस्थायी प्रवासी, ई.एफ. ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान करेंगे ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *