कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 5000 रुपये जुर्माना वसूला

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर | 19 नवंबर 2026

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन पर नियंत्रण तथा धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए जिले में जागरूकता एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 नवंबर को कलेक्टर के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बिश्रामपुर में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कोटपा एक्ट 2003 के तहत कुल 50 चालानी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन पर प्रतिबंध के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

कोटपा एक्ट की धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। वहीं धारा 6(ब) के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नो स्मोकिंग तथा नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित होने संबंधी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *