सूरजपुर | 18 नवंबर 2026
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों की महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग ली।
बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, कानून-व्यवस्था एवं आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत समीक्षा की गई।
एसपी के प्रमुख निर्देश:
- 60 एवं 90 दिवस से अधिक लंबित अपराधों, चालान, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर हो।
- फरार आरोपियों, वारंटियों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
- नशा तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों पर कठोर कार्यवाही, बीट प्रणाली को सक्रिय किया जाए।
- यातायात व्यवस्था: शराब पीकर, तेज गति से वाहन चलाने वालों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर सख्ती।
- स्मार्ट पुलिसिंग: CCTNS, ई-साक्ष्य, ई-एफएसएल, ई-साइन चालान, ई-मेडलीपीआर का नियमित उपयोग, सीआरए लॉगिन अनिवार्य।
- जप्ती माल का नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जाए।
एसपी ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग का आधार अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्यवाही, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, आधुनिक तकनीक का उपयोग तथा आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार है।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी विशाल गर्ग, एसडीओपी प्रेमनगर बेर्नार्ड कुजूर, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर सहित सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

