सिरसी | 18 नवंबर 2026 | संवाददाता – राधे यादव
धान खरीदी केंद्र सिरसी में आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति में खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई।
धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। किसानों को अपनी मेहनत से उपजाई गई फसल का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होनी चाहिए।
धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था, सुचारू तौल, टोकन एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने भी धान खरीदी की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

