भटगांव में एसईसीएल महाप्रबंधक ने विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते से की सौजन्य मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Chattisgarh News Surajpur

भटगांव (छत्तीसगढ़), 16 नवंबर 2026:

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने आज क्षेत्र की विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते जी से सौजन्य भेंट की।

इस औपचारिक मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने विधायक जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आदरपूर्वक अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, एसईसीएल की खनन गतिविधियों, कोयला उत्पादन, सामाजिक सरोकार (CSR) के तहत संचालित कार्यों तथा क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते जी ने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने भी क्षेत्र की प्रगति और सतत विकास के प्रति एसईसीएल प्रबंधन की कटिबद्धता को दोहराया।

इस सौजन्य भेंट को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *