डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल भटगांव में ‘स्किल दरबार’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Chattisgarh News Surajpur

भटगांव (छत्तीसगढ़) | 19 नवंबर 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल भटगांव के विद्यालय परिसर (प्री-प्राइमरी विंग) में आज विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कौशल और प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘स्किल दरबार’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्टाफ ऑफिसर (सिविल) श्री नितिन नायक एवं स्टाफ ऑफिसर (मानव संसाधन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन के पश्चात क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव एवं उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों और मॉडलों का अवलोकन किया। श्री श्रीवास्तव ने बच्चों की रचनात्मक सोच, कौशल और प्रस्तुति की सराहना की तथा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मविश्वास जगाने और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक होती हैं।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोलिका मुखर्जी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अधिकारियों एवं समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *