धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने प्रशासन की सख्ती, 250 बोरी धान जब्त

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर | 19 नवंबर 2026

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में श्री रमेश मोर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रतापपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सिलौटा निवासी किसान लखनराम, पिता दिलसाय द्वारा विक्रय हेतु लाए गए 250 बोरी (लगभग 100 क्विंटल) धान में नया एवं पुराना धान पाया गया। इस पर प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संपूर्ण 250 बोरी धान जब्त कर समिति प्रबंधक प्रतापपुर की सुपुर्दगी में दिया गया।

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने तथा संभावित अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान धान की आवक, गुणवत्ता एवं खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है, ताकि शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पात्र किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित की जा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *