सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित

Chattisgarh News Surajpur

ग्रामीणों को गांव में ही मिल रही शासकीय सेवाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा

सूरजपुर/24 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत निर्धारित दिवस पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण अपनी जरूरत से जुड़े कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर ही मार्गदर्शन प्राप्त कर पा रहे हैं।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र पाटले के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए आवेदन की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सेवा सेतु शिविरों से विशेष रूप से उन ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है, जिन्हें शासकीय कार्यों के लिए दूर स्थित कार्यालयों तक जाना पड़ता था। गांव में ही शिविर आयोजित होने से उनका समय और आने-जाने का खर्च बच रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी शासकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त करना आसान हुआ है। कई बार पूरी जानकारी या आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में ग्रामीण आवेदन नहीं कर पाते। शिविरों में उन्हें संबंधित सेवा की प्रक्रिया समझाई जा रही है, ताकि वे सही जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकें। ग्रामीण अपनी शंकाएं भी मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से सीधे पूछ पा रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधे संवाद का माध्यम बन रहा है। पंचायत स्तर पर लोगों की जरूरतों और समस्याओं की जानकारी मिलने से संबंधित विभागों तक उनके आवेदन पहुंचाने में सहायता मिल रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *