वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ सरगुजा : उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के नोनेरा चौक स्थित तालाब के पास एक अज्ञात युवक की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को सूरजपुर रोड की ओर से घसीटकर यहां फेंका गया है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि उदयपुर थाना क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह तीसरी हत्या की वारदात है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

