
(हिमांशु दास सूरजपुर)
सूरजपुर 11 जुलाई क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ता एवं बूथ कार्यकर्ता भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का भव्य आयोजन ग्राम पंचायत कंदरई में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के सक्रिय नेतृत्व में निहित है। उन्होंने जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 नरेंद्र यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर कंदरई, जमदई, पेण्डरखी, रतनपुर, कोरिया, राजापुर, तेलाईकछार एवं कैलाशपुर सहित आसपास के अनेक ग्रामों से आए कार्यकर्ताओं, बूथ प्रभारियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों, स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग, अनुशासन और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सतत सहयोग की अपेक्षा जताई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

