

सूरजपुर /भटगांव:भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री ठाकुर राम राजवाड़े जी का जन्म दिवस आज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर किसी तड़क-भड़क वाले आयोजन की जगह गौ सेवा को प्राथमिकता दी गई।
करवां गौठान में पहुँचे कार्यकर्ता, गौ माता की सेवाजन्मदिन के शुभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री ठाकुर राम राजवाड़े जी और क्षेत्र के भारी संख्या भाजपा के कार्यकर्ता करवां के गौठान पहुँचे। यहाँ सभी ने मिलकर श्रद्धापूर्वक गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें हरा चारा, गुड़ व फल खिलाकर उनकी सेवा की।
गौ सेवा के साथ काटा गया केक गौठान परिसर में ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ ठाकुर राम राजवाड़े जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि का जीवन हमेशा जनसेवा को समर्पित रहा है, और आज उनके जन्मदिन पर गौ सेवा कर सभी को एक सकारात्मक संदेश दिया गया है।प्रमुख रूप से रहे उपस्थितइस सेवा कार्य और जन्मदिन कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ता, अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने ठाकुर राम राजवाड़े जी को उज्जवल भविष्य की बधाई दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

