अंशुल गोयल बने शिवनंदनपुर नगर पंचायत के पहले उपाध्यक्ष

Surajpur

कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल वहीं भाजपा खेमा मायूस

सूरजपुर – नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में उपाध्यक्ष पद का चुनाव काफी गहमागहमी बीच सम्पन्न हो गया l जिसमें कांग्रेस के अंशुल गोयल ने जीत दर्ज कर प्रथम उपाध्यक्ष का गौरव प्राप्त किया l

चुनाव के दौरान कुल 15 वोट पड़े जिसमें कांग्रेस के अंशुल गोयल को कुल 8 वोट और भाजपा उम्मीदवार प्रशांत अग्रवाल को कुल 7 वोट पड़े l वहीं सूत्रों ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार प्रशांत अग्रवाल के स्वयं वोट निरस्त कर दिया गया जो अपने आपने कई सवाल खड़े करता है l

इस प्रकार से काफी गहमागहमी के बीच केवल एक वोट से जीत हासिल कर अंशुल गोयल नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के पहले उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए l बता दें कि केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र होने के कारण नगर पंचायत शिवनंदनपुर का चुनाव प्रारंभ से ही हॉट सीट का चुनाव माना जा रहा था l हालांकि भाजपा ने अध्यक्ष पद पर तो अपना कब्जा जमा लिया लेकिन उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब न हो सके l

वहीं जानकारों का मानना है आने वाले समय में नव निर्वाचित अध्यक्ष रितेश जायसवाल के लिए विपक्ष के उपाध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों के साथ सामंजस्य बनाकर विकास कार्यों को अंजाम देना एक बड़ी चुनौती साबित होगी l

उपाध्यक्ष चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को कुशल रणनीति और एकजुटता की जीत बताया है वहीं शिकस्त मिलने के बाद भाजपाई कुछ भी कहने से बचते नजर आए l

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *