पीएम श्री सेजेस जयनगर में बैगलेस एक्टिविटी डे का किया गया आयोजन

Ambikapur News

सूरजपुर/ पीएम श्री सेजेस जयनगर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैगलेस एक्टिविटी डे का आयोजन किया गया।

     इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
    इस अवसर पर प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने सलाद एवं फलों की सजावट (सलाद और फ्रूट डेकोरेशन) कर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने ईद पोस्टर, कार्ड तथा सुंदर चित्रकारी बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय तथा पूर्व प्राचार्य श्री वीरेन्द्र जायसवाल का विशेष मार्गदर्शन रहा। 
      मिडिल सेक्शन की एचएम आरती गुप्ता के साथ शिक्षिकाएँ  श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती अनीता जायसवाल, श्रीमती सुजाता पांडेय, श्रीमती निशा मिश्रा, श्रीमती अंजली यादव एवं  श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।
     इसी प्रकार प्राथमिक विभाग की एचएम श्रीमती मोनिका मलिक के साथ श्रीमती साक्षी जायसवाल, श्रीमती कलावती राजवाड़े, श्री नफीस खान, श्री महेन्द्र मिश्रा और श्रीमती खलेश्वरी राजवाड़े सहित अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
       विद्यालय के  प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के रचनात्मक विकास, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि को बढ़ाने में सहायक होती हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *