एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। पूर्व में दिनांक 25.01.2026 को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 11 बीडी 8383 सहित 2 व्यक्ति कटघोरा जिला कोरबा निवासी मुकेश कंवर व योगेश कंवर उर्फ सोनू को पकड़ा था जिनके कब्जे से 10 किलो 850 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 50 हजार रूपये, परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी नीतीश प्रकाश दीवान फरार था।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी बसदेई पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपी नीतीश प्रकाश दीवान पिता महेश दास उम्र 25 वर्ष निवासी चोटिया, थाना बांगो, वर्तमान निवासी टेगी पूरा कटघोरा, जिला कोरबा को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, आरक्षक देवदत्त दुबे, रामकुमार सिंह, दिलीप साहू, शिवराज शाह एवं सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *