ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर जलप्रबंधन हेतु कलेक्टर ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश- समय सीमा की बैठक सम्पन्न

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर// कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज समय सीमा की बैठक जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में ली गई। बैठक में ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर जल प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिये गये। निर्बाध और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। उन्होंने समस्त जनपद सीईओ ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करने का निर्देश दिये जहां विगत वर्षों में भीषण गर्मी के दिनों में जल संकट की समस्या रहती है। ऐसे स्थानों का चिन्हांकन कर पूर्व में ही कार्य योजना बनाने का निर्देश दिए की ताकि विकट स्थिति से बचा जा सके।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय, सीएमजीएसवाय से संबंधित सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सड़क से संबंधित मरम्मत व निर्माण कार्य तथा अन्य अधोसंरचना संबंधित निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वस्तुस्थिति के अनुसार सड़कों का चिन्हांकन कर प्राथमिकता तय कर बरसात के पूर्व ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्ननाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र शर्मा सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *