बिलासपुर में घरेलू विवाद बना जानलेवा: पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

Chattisgarh News Surajpur

छत्तीसगढ़ स्टेटहेड – सुखदेव आजाद

बिलासपुर जिला
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने मारपीट कर अपनी ही पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नेहरू नगर MIG-33 में रहने वाली पुष्पलता यादव (37 वर्ष) की उसके पति युवराज यादव (43 वर्ष) ने मारपीट कर हत्या कर दी।

आरोपी युवराज यादव का मूल निवास मोहन भाटा, कोटा बताया गया है, जबकि वह वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ नेहरू नगर में किराए के मकान में रह रहा था।

घर खाली करने की बात पर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने उनके घर पहुंची थी। इसी बात को लेकर आरोपी युवराज यादव नशे की हालत में पत्नी से गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
मारपीट के दौरान सिर पटकने से हुई मौत

विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी को मारते-पीटते हुए घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास उसका सिर जोर से पटक दिया। इससे महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *