वन भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, सूरजपुर वनमंडल की सख्त कार्रवाई

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर/vocg.24/ वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर के निर्देशानुसार उपवनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता दल सूरजपुर वनमण्डल एवं वनपरिक्षेत्र सूरजपुर के समस्त स्टॉफ द्वारा पुलिस बल एवं सरपंच सचिव ग्राम कोलडिहा के सहयोग से  वनभूमि कक्ष क्रमांक पी-2528 वनखण्ड पिलखा में अवैध रूप से झोपड़ी निर्माण कर वनभूमि पर कब्जा किये अतिक्रामक मुकेश कुमार यादव, नान्हू यादव एवं सुखू यादव के झाला झोपड़ी को हटाकर वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान वनपरिक्षेत्र सूरजपुर के समस्त स्टॉफ, थाना गांधीनगर के पुलिस बल एवं ग्राम पंचायत कोलडिहा के सरपंच, पंच एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *