एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा 2026 का हुआ शुभारंभ

Chattisgarh News Surajpur

भटगाँव। एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र में दिनांक 14 सितंबर 2026 को मैत्री भवन, जरही में माननीय महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह से राजभाषा पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ।

समारोह का शुभारंभ सभी उपस्थित विशिष्ट जनों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात कोल इंडिया कारपोरेट गीत के बाद माननीय कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार श्री जी. किशन रेड्डी तथा माननीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, कोल इंडिया श्री बी. साईराम के संदेश का वाचन किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में माननीय महाप्रबंधक महोदय ने राजभाषा हिंदी की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इसके विकास हेतु सभी को स्वयं से प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों से पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया। सभी वक्ताओं ने राजभाषा की महत्ता का उल्लेख करते हुए इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (वि. या.) श्री अजय कुमार, अमला अधिकारी (मा.सं.) श्री राजकुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति, क्षेत्रीय राजभाषा क्रियान्वयन समिति के माननीय सदस्य एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के बाद चित्र आधारित हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भटगाँव क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *