2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर होगा समायोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील एवं दूरदर्शी निर्णय से प्रदेश के 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के चेहरे खिल उठे हैं। सरकार द्वारा इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने की घोषणा के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के प्रति हर्ष और आभार प्रकट किया है।
शिक्षा विभाग के इस फैसले से न केवल शिक्षकों को उनके योग्यतानुसार पद मिलेगा, बल्कि प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। लंबे समय से नियुक्ति और समायोजन की प्रतीक्षा कर रहे बीएड धारकों के लिए यह निर्णय एक बड़ी राहत लेकर आया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसे शिक्षकों को न्याय मिले और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।

