गुरुद्वारे में मूलभुत सुविधाओं को बढ़ाने दिया गया जोर l
सूरजपुर:-कोयलांचल बिश्रामपुर के गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नई कार्यकारिणी की बैठक बीते रविवार सम्पन्न हुई l कमेटी की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से धर्मशाला सुधार, जोड़ घर का जीर्णोद्धार, गुरुद्वारा साहब के अंदर जाने हेतु सीसी रोड का निर्माण, शौचालय निर्माण सहित बिजली एवं पेयजल आदि की व्यवस्था पर चर्चा की गई l
गौरतलब है कि बीते 10 अप्रैल को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नए कार्यकारिणी का गठन किया गया था जिसमें सक्रिय एवं अनुभवी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी l कमेटी गठन के बाद जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा त्वरित बैठक आयोजित कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई l बैठक की जानकारी कमेटी के सह सचिव परमजीत सिंह पम्मे द्वारा दी गई l
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे l
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

