अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर 08 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026” के अवसर पर जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 08 मार्च को आयोजित किया जायेगा। यह जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता केवल बालिका व महिला खिलाड़ियों के लिये आयोजित की जायेगी। बालिका महिला खिलाडियों का 01 दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में बैंडमिंटन, कबड्‌डी, रस्साकस्सी, शतरंज एवं एथलेटिक्स खेल विधा के खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित किया जाएगा तथा जिले के समस्त खिलाड़ियो को पी.जी कॉलेज में सुबह 9:00 बजे तक पंजीयन आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *