जिले में 2.82 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, अवैध धान पर सख्ती जारी

Chattisgarh Surajpur

सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी, शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर पर की जा सकती है शिकायत

सूरजपुर/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त सुविधाओं के साथ धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। शासन द्वारा किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाया गया है।
जिले में अब तक कुल 2,82,226.08 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके लिए समितियों द्वारा कुल 24704 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 12,520 टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से जारी किए गए हैं। वहीं, जिले में 7173 किसानों द्वारा 273.015 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया है।
उल्लेखनीय है कि धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण, खरीदी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 61 प्रकरणों में 4550.90 क्विंटल धान जप्त किया जा चुका है। साथ ही कलेक्टर के निर्देशन में जिले की सभी सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने के लिए 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की सघन जांच के साथ-साथ रात्रिकालीन गश्त भी की जा रही है। आंतरिक चेक पोस्टों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है।
इसके अलावा जिले में कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने पर रोक लगाने तथा धान खरीदी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी हेतु जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से खरीदी, भंडारण एवं परिवहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान, कोचियों एवं बिचौलियों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने हेतु
खाद्य विभाग कॉल सेंटर नंबर- 1800-233-3663
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर/कॉल सेंटर – 07775-286116
जारी किए गए हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल नंबर पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जा सकें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *