राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सूरजपुर जिला पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम स्थान पर रहा

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन 23 से 25 दिसंबर 2025 तक राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई बिलासपुर में किया गया। इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिला सूरजपुर से जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त दल ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में श्री रणविकास सिंह आरमों ने प्रथम स्थान तथा वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *